एनसीसी 6वीं यूपी बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अजय मिश्रा के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान की जागरूकता का संकल्प लेते हुए मंगलवार को रैली निकाली।
कैडेटों ने सुभाष तिराहा, गांधी पार्क चौराहा पर स्वच्छता अभियान चलाया। नगर आयुक्त रामऔतार सिंह ने कहा कि लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए सफाई जरूरी है। कैडेट्स ने नगर में स्वच्छता अभियान का जो बीड़ा उठाया है, सराहनीय है। प्रभाष्कर राय ने कहा कि एनसीसी सेवा कार्य के लिए ही है। स्वच्छ भारत मिशन का सपना बिना समर्पण और संकल्प के पूरा नहीं हो सकता है। स्वच्छता अभियान में सूबेदार सुरेश साहब, संदीप, डीके शर्मा, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।