फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टूंडला में स्थापित की जाए स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा’

Tue, 22 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक ही नहीं अपितु प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं की मन:स्थिति को बदलने के लिए ऐसे महापुरुष की नगर में प्रतिमा लगनी चाहिए। यह बात एबीवीपी की बैठक में परिषद के जिला संयोजक अतुल भारद्वाज ने कही। अंत में विवेकानंद जी की प्रतिमा लगवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 जिला संयोजक अतुल भारद्वाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से देश के युवाओं को नई स्फूर्ति मिलती है। भटके युवाओं को सही दिशा देने के लिए आज फिर स्वामी विवेकानंद की जरूरत है। इसके लिए नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। नगर सह-छात्रा प्रमुख किट्टू शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने प्रवास के दौरान टूंडला में सात दिन तक विश्राम किया था। उन्हाेंने यहां के युवाओं में विचार शक्ति का संचार कर देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा राजकीय बालिका इंटर कालेज के तिराहे पर लगाए जाने की मांग की। बैठक के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा लगाए जाने के संबंध में पालिका परिषद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री देवांशु उपाध्याय, चित्रा सिंह, रवि सक्सेना, बबीता, काजल, अभिषेक, प्रमोद सोलंकी, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें