फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर कल करेंगी जिले में जनसुनवाई

Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ।  - फोटो : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 18 एवं 19 जून को आगरा, फिरोजाबाद जिले महिलाओं के मामलों की जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 19 जून को दोपहर दो बजे से फ़िरोज़ाबाद के सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करेंगी। जन सुनवाई के दौरान जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी के साथ संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में महिला आयोग की अध्यक्ष वन स्टॉप सेंटर का दौरा करेंगी। वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से भेंट करेंगी। जिले की महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या है तो वह जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुचाएं। सुनवाई में भाग लेने से संबंधित जानकारी के लिए 7011972862 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें