राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ।
- फोटो : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ।
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 18 एवं 19 जून को आगरा, फिरोजाबाद जिले महिलाओं के मामलों की जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 19 जून को दोपहर दो बजे से फ़िरोज़ाबाद के सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करेंगी। जन सुनवाई के दौरान जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी के साथ संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिले में महिला आयोग की अध्यक्ष वन स्टॉप सेंटर का दौरा करेंगी। वे विभिन्न सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से भेंट करेंगी। जिले की महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या है तो वह जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुचाएं। सुनवाई में भाग लेने से संबंधित जानकारी के लिए 7011972862 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद