फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस बालमुकुंद को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बालमुकुंद प्रसाद को नेशनल अवार्ड ऑफ इनोवेशन और बेस्ट प्रेक्टिसेस इन एजूकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली ने देश में सर्वे कराया था। इसमें देशभर से चुनिंदा शिक्षाधिकारियों का चयन कर उन्हें यह अवार्ड दिया गया। कोरोना के चलते बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में अवार्ड पदान किए गए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के रूप में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों में सुविधाओं में अंतर को कम करने एवं अच्छी शिक्षा के लिए अपने स्तर से कई प्रयास किए। उनके इस कार्य को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें