क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह दलित किशोरी खेत में गई थी। इसी बीच दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। मौके पर पहुंची किशोरी की बड़ी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों को देख दोनों आरोपी युवक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। साथ ही आरोपी युवकों के विरुद्ध हरिजन एक्ट और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना नारखी के एक गांव की दलित किशोरी सोमवार सुबह सात बजे खेत गयी थी। आरोप है कि इस दौरान खेत में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसका मुंह बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की चीख सुनकर वहां उसकी बड़ी बहन पहुंच गयी और शोर मचाने लगी। दोनों की शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख दोनों युवक मौके से भाग गये। इस दौरान बेहोश पड़ी किशोरी को परिवारीजन घर लाए तथा पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही युवक मोनू उर्फ मुन्नेश दीक्षित और रोहित शर्मा निवासी सखावतपुर थाना नारखी के विरुद्ध पुलिस में हरिजन एक्ट और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।