नारखी और एका ब्लाक के 1897 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2.96 लाख मतदाता आज तय करेंगे। 433 बूथों के लिए मतदान पार्टियों की पुलिस लाइन से रवानगी की गई। प्रशासन ने दोनों ब्लाकों को 16 जोन एवं 42 सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया है। इन दोनों ब्लाकों में चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया है। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम को 4.30 बजे तक चलेगा।
जिले में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की हैं। दोनों ही ब्लाकों में आईटीबीपी की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी गांवों में फ्लैग मार्च करके आमजन को सुरक्षा का अहसास कराता रहा। सोमवार को पुलिस लाइन प्रांगण से दोनों ब्लाकों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि दोनों ब्लाकों के 232 मतदान केंद्रों में से 69 को संवेदनशील, 109 को अतिसंवेदनशील एवं 24 को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल किया गया है। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को पूरा भ्रमण करने के साथ ही पोलिंग टीमों की जानकारी के भी निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि दोनों ब्लाकों में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया है। एका ब्लाक में सीडीओ सुजीत कुमार व एएसपी ग्रामीण संजय यादव, एसडीएम जसराना अमित, सीओ जसराना शमशेर बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ प्रशिक्षु एवं एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव एवं सीओ सिरसागंज संजीव वाजपेयी को तैनात किया है। वहीं नारखी में एडीएम कर्मेंद्र, एसपी सिटी उदयशंकर, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, सीओ सदर जगदीश, एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु, सीओ श्यामकांत सिंह, एसडीएम टूंडला व सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज को शामिल किया है। उन्होंने कहा ब्लाक क्षेत्र में यदि कोई गड़बड़ी हुई तो संबंधित सुपर जोनल मजिस्ट्रेट ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने दोनों ब्लाकों के वोटरों से कहा कि वह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में हिस्सा लें। नाबालिगों को बूथों तक नहीं जाने दें। बूथों पर यदि कोई नाबालिग वोटर मिला तो उसको सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
तीसरी आंख की निगरानी
नारखी एवं एका ब्लाक के अधिकांश मतदान केंद्रों पर निगरानी तीसरी आंख करेगी। दोनों ब्लाक के 220 मतदान केंद्रों पर डिजटल कैमरों के साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक वीडियो कैमरों को तैनात किया है। डीपीआरओ बनवारी ने कहा कि हर बूथ की निगरानी तीसरी आंख करेगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की है।
कंट्रोल रूम को दें गड़बड़ी की सूचना
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी की हर सूचना देने को कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नं.(05612) 285144 पर सूचना दे सकते हैं।
चुनाव में गड़बड़ी की इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम-9454417510
एसपी-9454400269
नारखी-एडीएम कर्मेंद्र -9454417581
एएसपी सिटी-उदय शंकर 9454401046
एका-सीडीओ सुजीत कुमार-9454418950
एएसपी देहात संजय यादव-9454458241
कैमरा वितरण के साथ बांटा मानदेय
पुलिस लाइन में डीपीआरओ बनवारी सिंह के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों को डिजिटल कैमरों के देने के साथ ही उन्हें 300 रुपये का मानदेय का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में नरेंद्र शर्मा, नपुनीत निगम, राजीव नयन गुप्ता के साथ अन्य स्टाफ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे थे।
वाहनों पर लगाए अलग-अलग रंग के स्टीकर
चुनाव के दौरान वाहनों की व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र एवं एआरटीओ पूरी टीम के साथ मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में डेरा डाले रही। वाहनों को अलग-अलग कलर के स्टीकरों को लगाकर खड़ा किया गया।
स्टेशनरी बैगों के वितरण को लगी रही भीड़
पुलिस लाइन में स्टेशनरी बैगों को प्राप्त करने को कार्मिकों की भीड़ सुबह से रही। प्रभारी व डीडीओ आरके राम ने सुबह से जिम्मेदारी संभाली थी। सुबह 11 बजे से ही अधिकांश ने स्टेशनरी बैग प्राप्त कर लिए थे। काउंटरों पर गोपाल, श्रीकिशन शंखवार, मनोज कुमार, मुश्ताक अहमद के सहित अन्य स्टाफ ने जिम्मेदारी संभाले हुए था।
खेरिया पटीकरा पंचायत के नामांकन पत्र आज दाखिल होेंगे
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। जसराना ब्लाक की ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा में प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी योंगेद्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था। आयोग ने जसराना ग्राम पंचायत का चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने बताया कि खेरिया पटीकरा ग्राम पंचायत के लिए नामांकन पत्र एक दिसंबर को सुबह आठ से शाम को चार बजे तक दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच दो दिसंबर को सुबह आठ से कार्य की समाप्ति तक चलेगी। तीन दिसंबर को नाम वापसी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक तथा प्रतीक चिन्ह का आवंटन तीन बजे के बाद किया जाएगा। मतदान 11 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम को 4.30 बजे तक होगा। मतगणना 13 दिसंबर को होगी।