फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी पुलिस ने चार दिन बाद भी दर्ज नहीं की चोरी की रिपोर्ट

Sat, 18 Oct 2025 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- पीड़ित परेशान, पुलिस पर टालमटोल का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारखी। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बीते मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक चोरी का कोई केस दर्ज नहीं किया है और न ही चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन


दौलतपुर निवासी योगेश ने बताया कि घर मंगलवार रात चोरी हुई। सुबह करीब 6 बजे योगेश की पत्नी कल्पना देवी जब उठीं, तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। घर से लाखों रुपये कीमत का सामान और 25 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई थी। तुरंत पुलिस चौकी को फोन किया था, पुलिस मौके पर आई थी। तहरीर भी पुलिस को दी थी। मगर, चार दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच को गए थे। पीड़ित को तहरीर देने को कहा था। उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें