नारायण सेवा समिति द्वारा आयोजित उपकरण वितरण समारोह के दौरान दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल देती
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से सूरजभान गुप्ता एवं किरन देवी गुप्ता की स्मृति में कई समाजसेवी संगठनों के सहयोग से फिरोजाबाद क्लब में दिव्यांगजन जांच एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों के परामर्श के बाद दिव्यांगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को उपकरण भी बांटे गए। शिविर में 700 से अधिक दिव्यांगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, मेयर नूतन राठौर ने संयुुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा कि नर सेवा सबसे बड़ी सेवा है। विधायक मनीष असीजा ने कहा इस आयोजन से दिव्यांगों को लाभ मिला है। नारायण सेवा समिति उदयपुर के चिकित्सक डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. तपन मेहरा, डॉ. दयाराम पटेल, डॉ. मुकेश, भवन सिंह आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान 60 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 10 को व्हीलचेयर प्रदान की गई। 25 दिव्यांगों को बैसाखी के लिए चिन्ह्ति किया गया। 100 से ज्यादा मरीजों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर बुलाया गया है। इस दौरान विश्वदीप सिंह, प्रकाशचंद्र गुप्ता, उद्यमी प्रदीप गुप्ता, मधुरिमा गुप्ता, मनीष अलंकार, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, समाजसेवी मुकेश गुप्ता मामा, अनिल गर्ग, सत्यव्रत गुप्ता, शंकर गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।