शिकोहाबाद जिला खाद्य अधिकारी नमकीन का सैंपल लेते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से बरामद 880 किलो नमकीन को सीज कर दिया। नमकीन के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट एडवांस की पड़ी थी। टीम ने नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में की जा रही चेकिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीतापुर से आ रहे ट्रक को शिकोहाबाद के बड़ा बाजार पर रोका। ट्रक में नमकीन के बोरे भरे थे।
चेकिंग के दौरान नमकीन के पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 22 अगस्त अंकित थी। इस पर टीम ने नमकीन के नमूने भर कर जांच के लिए भेज दिए। अभिहित अधिकारी डॉ सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर ट्रक में भरे 880 किलो नमकीन को सीज कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। डा. सुधीर कुमार ने कहा कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी। नमकीन की कुल कीमत लगभग 83000 बताई जा रही है। इस नमकीन की आपूर्ति माहेश्वरी जनरल स्टोर जसराना और गौरी ट्रेडर्स शिकोहाबाद पर की जानी थी।