फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई, पनीर और मावे के नमूने किए संकलित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन और ईद का पर्व नजदीक है, ऐसे में मिठाइयों की बिक्री शुरू हो गई है। दूध और पनीर में मिलावट का धंधा भी जोर पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुुशवाह के नेतृत्व में अभियान चलाकर पनीर और मिठाइयों के नमूने भरे गए। टीम ने सुहागनगर में मोहन स्वीट से रंगीन छैने का नमूना लिया। कर्मचारियों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए कहा। ताकि कोरोना संक्रमण मिठाइयों के माध्यम से ग्राहकों तक न पहुंच सके। इधर, सुहागनगर स्थित एक वैन को टीम ने रोका।
विज्ञापन

इसमें पनीर आपूर्ति के लिए जा रहा था। टीम ने पनीर की गुणवत्ता खराब दिखने पर नमूना संकलित किया। पनीर हाथरस के सादाबाद से जनपद में सप्लाई होता था। खोया मंडी के पास मावे की बिक्री कर रहे देवेंद्र निवासी थाना पिनाहट ने आगरा क्षेत्र से नमूना संकलित किया और उसे जांच के लिए भेज दिया। रामनगर में बाइक से मावे की आपूर्ति करने वाले खाद्य विक्रेता सत्यप्रकाश का नमूना जांच के लिए संकलित किया।
खैरगढ़ में टीम पहुंचते ही बाजार हो गया बंद
खैरगढ़। खैरगढ़ कसबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। यहां लोगों को टीम के आने की सूचना लगी तो बाजार बंद हो गया। टीम ने ओम सांई डेयरी से पनीर का नमूना संकलित किया है। वहीं, अंडा बिक्रेता सुधीर शर्मा से सॉस का सैंपल लिया। सॉस की गुणवत्ता पर टीम को संदेह था। टूंडला में सुनहरीलाल की दुकान से पनीर का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें