फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बन रहा था घेबर और मैदा की सोनपापड़ी

विज्ञापन
शिकोहाबाद विशाल मेगामार्ट में दाल के नमूने लेती हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। रक्षाबंधन और ईद के त्योहार को देखते हुए बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर में कई जगह छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को एक जगह बिना लाइसेंस के सोनपापड़ी और घेबर बनता मिला। यहां पर साफ-सफाई का भी उचित प्रबंधन नहीं था। सोनपापड़ी में बेसन की जगह मैदा और पीला रंग मिलाया जा रहा था। वहीं विशाल मेगामार्ट में मूंग और चना की दाल की गुणवत्ता खराब मिलने पर उसके सैंपल भरे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने नगर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान सर्वप्रथम रुकनपुरा के पजाया मोहल्ला में अफजाल नामक व्यक्ति के यहां सोनपापड़ी और घेबर का काम चलता मिला।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के घेबर और सोनपापड़ी बनाने के बारे में जब जानकारी की तो बताया कि अभी एक माह से कार्य प्रारंभ किया है। जिस जगह यह खाद्य पदार्थ बन रहे थे, वहां पर सफाई व्यवस्था समुचित नहीं थी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कारोबारी को लाइसेंस लेने तक कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। यहां पर भी टीम ने सोनपापड़ी और घेबर का नमूना सैंपल के लिए भरा। वहीं स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में बिक्री हो रहे खुले खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान मूंग और चना की दाल में कीड़े मिलने पर सैंपल भरा गया। इस संबंध में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा ने बताया कि दोनों जगह से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में बीएस कुशवाहा के अलावा संतोष कुमार, विनय यादव, अरुण कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें