फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी आज,प्रतीक चिह्न का होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र में जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 61 प्रत्याशी मैदान में शेष रह गए हैं। यह प्रत्याशी नाम वापसी शुक्रवार चार फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। प्रतीक चिह्न आवंटित होने के साथ चुनाव प्रचार गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन में नामांकन पत्रों की जांच का काम रिटर्निंग ऑफीसर ने बुधवार को ही पूरा कर लिया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद टूंडला, जसराना विधानसभा में 13-13, फिरोजाबाद में 12, शिकोहाबाद मे नौ एवं सिरसागंज विधानसभा में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। इन प्रत्याशियों को छोटे दलों के प्रत्याशियों को मनाने एवं नामांकन वापस लिए जाने का प्रयास बृहस्पतिवार को चलता रहा। प्रधान संघ की ओर से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी को नामांकन वापस करने के लिए एक नेता उनके आवास पर पहुंचे थे। इसी प्रकार से जसराना, सिरसागंज के साथ फिरोजाबाद विधानसभा में भी छोटे दलों के प्रत्याशियों को नामांकन वापस लिए जाने के लिए मान मनोव्वल का दौर चलता रहा। ऐसे प्रत्याशियों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा था जो ज्यादा वोटों को प्रभावित कर सकता है। इधर चार फरवरी को दोपहर 11 से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
जल्द करेंगे राहुल मिश्रा पर कार्रवाई : सालिग सिंह
फिरोजाबाद। बसपा प्रत्याशी साजिया हसन के पक्ष में फैसला आने के बाद बसपा अब राहुल मिश्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह का कहना है कि अभी प्रशासन ने हमें आदेश की प्रति नहीं दी है और न ही राहुल मिश्रा की ओर से लगाया गया बी फार्म दिखाया है। कल के बाद वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जिला प्रशासन से आदेश की प्रति एवं बी फार्म भी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि इस साजिश में विरोधियों के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी मिलीभगत प्रतीत हो रही है। जनता खुद ही इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें