फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने मुख्य नाले की सफाई कराई शुरू

विज्ञापन
सर्कुलर रोड नाले की बंधा लगा कर की जा रही तलीझाड़ सफाई। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के चोक नालों को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम ने नाले की सफाई में तेजी लाते हुए शहर के मुख्य नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया दिया है। शहर के मुख्य सर्कुलर रोड नाले की सफाई का काम नगर निगम की नाला गैंग इन दिनों कर रही है। इस मुख्य नाले से शहर के सैकड़ों मोहल्ले जुडे़ हैं। नाले पर बंधा लगा कर सफाई का काम नगर निगम ने 27 मई से शुरू किया है। पिछले दिनों बारिश के कारण व्यवधान आया था। अब निगम ने फिर से इस मुख्य नाले की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य नाले बारिश के पहले साफ करने के लिए नगर निगम ने एक मार्च को नाला गैंग बना दिया था। नाले की सफाई ठीक से शुरू नहीं हो पाई कि कोरोना वायरस की जंग से नगर निगम जूझने लगा। इससे नाला सफाई का काम भी प्रभावित हुआ। इस बीच अमर उजाला ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। शहर के प्रमुख नालों की स्थिति को उजागर किया। कोरोना आपदा के बीच शहर की सफाई के साथ-साथ नालों की सफाई कार्य पर महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश में टीम जुट गई। नगर निगम का फोकस भी मुख्य नालों की सफाई पर केंद्रित हुआ। नगर आयुक्त विजय कुमार और महापौर नूतन राठौर ने स्वयं नाला सफाई कार्य को मौके पर जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें