फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध हालात में युवक के सिर में घुसी कील, नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर आरोप

Sun, 31 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
युवक कोमल के सिर में घूसी कील। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी इलाके में संदिग्ध परिस्थितिय में एक युवक के सिर में कील ठोंकने का खौफनाक मामला सामने आया है। लहूलुहान हालत में परिजन युवक को लेकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर सिर में कील ठोंकने का सीधा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रेम नगर कॉलोनी, अलीगढ़ निवासी कोमल (35) वर्तमान में थाना उत्तर के रहना मोहल्ले में रह रहा था। परिजन ने जनवरी माह में उसे ककरऊ कोठी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार देर शाम संदिग्ध हालात में उसके सिर में कील ठोक दी गई, जिससे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कोमल के जीजा भरत ने बताया कि वह जनवरी से केंद्र पर था, लेकिन करीब 15 दिन पहले मौका पाकर वहां से भाग निकला और उनके घर पहुंच गया था। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने उसे वापस लाने को कहा, जिस पर कोमल की पत्नी राधा ने उसे उसी दिन दोबारा केंद्र पहुंचा दिया। आरोप है कि कर्मचारी उसी दिन से कोमल को परेशान कर रहे थे।
परिजन का आरोप है कि शनिवार को केंद्र के कर्मचारियों ने ही कोमल के सिर में कील ठोकी और फिर उसकी मां रतन देवी को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घरवाले केंद्र पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें