फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन नहर पुल में फंसे आधा दर्जन से अधिक मृत पशु, जुटी भीड़

विज्ञापन
शिकोहाबाद निर्माणाधीन नहर पुल में फंसे मृत पशुओं को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रशासन ने सूखी पड़ी नहर में रविवार रात को पानी छोड़ दिया। नहर में पड़े लगभग आधा दर्जन मृत पशु बहते हुए स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन पुल में आकर फंस गए। पशुओं को नहर में देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक पालिका कर्मचारी, डाक्टर व पुलिस के न पहुंचने पर एसडीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। पालिका द्वारा नहर में फंसे पशुओं को बाहर निकलवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृत पशुओं को दफनाया दिया गया।
विज्ञापन

इन आधा दर्जन से अधिक मृत पशुओं में गौवंश एवं भैंसें शामिल हैं। स्थानीय लोग आधा दर्जन से अधिक पशुओं को निर्माणाधीन पुल में फंसा देख हैरान रह गए। एसडीएम के अलावा कोई भी मौके पर समय से नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि इन पशुओं को मार कर फेंका गया था।
भीड़ को आक्रोशित होने की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने एसएचओ, अधिशाषी अधिकारी और वेटेनरी डॉक्टर को फोन कर बुलाया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने विभागीय कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के लिए फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नहर से तीन गोवंश, और चार भैंस व एक भैंस का बच्चा निकला था। पोस्टमार्टम के बाद पशुओं को छैंकुर रोड के समीप खाली जगह में दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें