फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने 13 और लोग ने जीती जंग, तालियां बजाकर किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में संक्रमण के साथ ही कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को 13 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। आइसोलेशन वार्ड से निकलने पर मरीजों का मेडिकल और एंबुलेंस स्टाफ ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 463 पर पहुंच गया है। हालांकि वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 90 हैं। सोमवार को भीम नगर की महिला, नगला रंधौर एका की 21 साल की युवती भी कोरोना से जंग जीत गई। भदान का 24 वर्षीय युवक, संदलपुर का युवक भी कोरोना से मुक्त होकर घर लौट गया।
विगत 11 जून को कोरोना संक्रमित मिले नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक कर्मचारी ने भी सोमवार को कोरोना से जंग जीत ली। महावीर नगर गली नंबर सात का युवक भी कोरोना से मुक्त होकर अपने घर लौट आया। सभी मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजा गया। हालांकि अभी सभी मरीजों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होकर ड्यूटी पर लौटा सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय को भी संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि अब कोरोना के शिकार कर्मचारी अपने काम पर लौटने लगे हैं।
कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत कुमार संक्रमण से मुक्त होने के बाद होम क्वारंटीन का समय पूरा कर सोमवार को ड्यूटी पर लौट आए। उनका स्वागत योगेश मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, विशाल तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें