फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों पर टेंडर मैनेज करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों पर टेंडर मैनेज करने का आरोप लगाया है। पार्षद विनीता अग्रवाल ने का कहना है कि नगर निगम द्वारा विगत माह में 14वें वित्त आयोग के अतंर्गत हॉटमिक्स कार्य कराए थे। वार्ड नंबर 13, 17, 10, 03, 05, 28, 31 और 37 ये कार्य हुए थे। कार्य करने के दौरान कार्य की गुणवत्ता को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान काम को पार्षदों ने रुकवाया था।
विज्ञापन

मामले में जांच लंबे समय तक चलने के कारण कार्य में देरी हुई। वहीं 14वें आयोग और नगरीय अवस्थापन विकास निधि के अंतर्गत कुल 11 सिविल कार्य के री- टेंडर निकाले गए है। इसमें सुभाष तिराहा से नालबंद संपत्तराम हॉस्पिटल से सदर बाजार होते हुए दो करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर प्रक्रिया में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि टेंडर मैनेज करने के लिए बार-बार टेंडर को री-टेंडर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें