फिरोजाबाद। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने इन बकाएदारों के नाम सार्वजनिक किए हैं। कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार स्टेशन रोड पर निवासी करने वाले राजेंद्र कुमार पर जलकल और गृहकर का करीबन 797850 रुपये बकाया है। स्टेशन रोड निवासी श्रीदेवी पर 621100 रुपया बकाया है। वहीं ढोलपुरा निवासी मोनिका बंसल पर 600534 रुपये वकाया है।
नई बस्ती निवासी करतार नरायन व मनोरमा रानी पर 571185 रुपये बकाया है। ढोलपुरा निवासी राजेश झिंदल पर 470145, जैननगर खेड़ा निवासी छाया महर्षी पर 447780, चौकीगेट निवासी सौभग्य शर्मा पर 285850, विभव नगर स्थित बीआरएस विद्यालय पर 234900, चौकीगेट निवासी उर्मिला देवी पर 200395 तथा कौशल्यानगर निवासी मनीष कुमार मित्तल पर नगर निगम का 141320 रुपये बकाया है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया है कि इन दस बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक स्थल और प्रमुख चौराहों पर होर्डिग्स लगाकर चस्पा किए जाएंगे।