फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब में मिला पांच साल की बालिका का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला सैंदालाल में मंगलवार सुबह सौतेली बड़ी बहन के साथ घर से खेत पर गई पांच वर्षीय बालिका लापता हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद बालिका का शव सौतेली बहन की निशानदेही पर घर के पास बने तालाब से बरामद कर लिया है। बालिका की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सुनीता और चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगला सैंदालाल निवासी रामभरोसी की बड़ी बेटी सुनीता (25) अपनी सौतेली छोटी बहन हिमांशी (5) के साथ घर से खेत के लिए निकली थी। रास्ते में हिमांशी पीछे रह गई और सुनीता खेत पर आ गई। करीब 30 मिनट बाद हिमांशी खेत पर नहीं पहुंची तो उसकी मां सोमवती ने उसकी तलाश की। काफी तलाश के बाद भी बालिका का सुराग नहीं लग सका। तभी घर के दरवाजे पर एक कागज चस्पा मिला। इस पर एक युवक का नाम के साथ लिखा था कि सुनीता की शादी युवक से नहीं कराई तो बच्ची को मार देंगे। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर एसएसपी अजय कुमार, एसपी ग्रामीण अखिलेश नरायण सिंह, सीओ बल्देव सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी गांव में काफी देर रुके और सुनीता से पूछताछ की। एसएसपी सुनीता को लेकर तालाब पर आए। यहां से हिमांशी का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। इस संबंध में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि सुनीता की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज था, इसी को हत्या में तरमीम किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सौतेली मां से परेशान थी सुनीता
रामभरोसी की पहली शादी बिरमा देवी (मीना) से हुई थी। उससे उसकी दो बेटी सुनीता, प्रीता और बेटा विक्रम हैं। हालांकि बिरमा देवी की मौत के बाद रामभरोसी ने अपनी तीसरे नंबर की साली सोमवती से शादी कर ली। इससे उसका एक बेटा करन और तीन बेटी विनीता, खुशी और हिमांशी हैं। सौतेली मां के व्यवहार से सुनीता परेशान रहती थी। बताया जाता है कि सोमवती ने अभी एक प्लॉट भी खरीदा है जो अपने नाम करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें