फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना विद्युत बिल जमा किए जोड़ा कनेक्शन, 14 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Feb 2023 04:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना विद्युत बिल जमा किए जोड़ा कनेक्शन, 14 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में पूर्व में काटे गए कनेक्शन की पुन: जांच के लिए अभियान चलाया। इसमें 14 घरों में बिना बिल जमा किए विद्युत का उपभोग होते हुए पाया। विद्युत बिल बकाए पर अस्थायी रूप से विच्छेद किए गए। विद्युत कनेक्शनों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम नगला नैनसुख , नगला महाराम एवं सारख में 14 लोगों को बिना बिजली का बिल जमा किए हुए अपने पूर्व से कटे हुए घरेलू कनेक्शन की केबलों को पुन: जोड़कर अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते पकड़ा। अवर अभियंता दीपक सक्सेना के द्वारा आठ लोगों एवं अवर अभियंता देवेंद्र सिंह के द्वारा छह लोगों के खिलाफ विद्युत थाना आसफाबाद में मुकद्मा दर्ज किया है। एसडीओ ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें