टूंडला। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उर्स विशेष दो गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन दोनों ट्रेनों का टूंडला में ठहराव दिया गया है। दोनों ट्रेनों के अप व डाउन में एक-एक फेरे होंगे।
पहली ट्रेन संख्या 09663/09664 मदार-आसनसोल उर्स विशेष गाड़ी मदार रेलवे स्टेशन से 28 जनवरी को चलेगी। वहीं डाउन में आसनसोल से 30 जनवरी को चलेगी। ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी-06, एसी द्वितीय श्रेणी-01, स्लीपर श्रेणी-11, एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी-02, सामान्य श्रेणी - 02, एसएलआर-02 सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 09663 मदार से एक बजे चलेगी। जो किशनगढ़, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा,आगरा फ़ोर्ट होते हुए
सायं 8.25 बजे टूंडला पहुंचेगी। जहां पांच मिनट के ठहराव के उपरांत कानपुर सेंट्रल, होते हुए रात्रि साढ़े बारह बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं आसनसोल से 1.40 बजे चलकर सायं 7.50 बजे टूंडला पहुंचेगी, जहां से आगरा फोर्ट होते हुए डेढ़ बजे दुलई पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 03021/03022 हावड़ा -दुरई -आसनसोल उर्स विशेष ट्रेन - हाबड़ा से 26 जनवरी को चलेगी। वहीं डाउन में 28 जनवरी को चलेगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी-04, एसी द्वितीय श्रेणी-01, स्लीपर श्रेणी-06, एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी-01, सामान्य श्रेणी-03,एसएलआरडी-02 सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
हावड़ा से एक बजे चलकर सुबह 11.40बजे टूंडला पहुंचेगी तथा
आगरा फ़ोर्ट होते हुए रात्रि साढ़े आठ बजे दुरई पहुंचेगी। वहीं दुरई से रात्रि 12.15 बजे चलकर सुबह साढ़े नौ बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद इटावा कानपुर होते हुए सुबह छह बजे आसनसोल पहुंचेगी।