फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर बना विजेता

Thu, 29 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय एजूकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में रामश्री की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्यअतिथि उदयप्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं गोपालचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नेहा सिंह ने स्वरचित ओजपूर्ण कविता पाठ किया। दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रामश्रीस्मृति में कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुजफ्फर नगर और बनारस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पांच अंकों से मुजफ्फरनगर विजेता बन गया। उपविजेता का खिताब बनारस के नाम रहा। मुख्य अतिथि उदयप्रताप ने मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने विभिन्न मंडलों से आईं महिला खिलाड़ियों के उत्साह, जज्बा और उनकी कर्मठता की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ उन्मीत अरोरा ने महिलाओं की शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन संध्या चतुर्वेदी और मंच संचालन डॉ माधवी सिंह ने किया।  संयोजन संध्या चतुर्वेदी, डॉ माधवी सिंह ने किया। डॉ आर आर्या, डॉ विपिन अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, कुंती अग्रवाल, राजेश्वरदयाल, संजय त्रिपाठी, डॉ इंद्रा गुप्ता, रजनी बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें