फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक निलंबित

Thu, 29 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नं. 33 व 34 में चल रहे विकास कार्य के साथ पेयजल, सफाई व्यवस्था देखने को नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। सफाई कार्य में लापरवाही पर सफाई नायक को निलंबित कर दिया। क्षेत्रीय इंसपेक्टर व सुपरवाइजर को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने सहायक अभियंता रमाशंकर राम, सेनेटरी इंस्पेक्टर एनएल कुशवाहा के साथ जाटवपुरी चौराहे से रामगढ़ रोड थाने तक निरीक्षण किया। रामगढ़ रोड सर्विस रोड का मैन नाला चौक था। वार्ड. नंबर 33 में सफाई नायक कमल सिंह, ठेका कर्मचारी क्रांति व राजकिशोर अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने, स्पष्टीकरण तलब किया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि मुन्नालाल की गैंग के 24 सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन वह सभी कर्मचारी उपस्थित नहीं करा सका। सफाई निरीक्षक को अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने एवं प्रतिदिन हाजरी लेने के निर्देश दिए।
रामगढ़ रोड पर अतिक्रमण के चलते नाला चौक मिला। नगर आयुक्त ने जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटवा कर नाले की सफाई कराई। वार्ड नंबर की सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। लापरवाही पर क्षेत्रीय सफाई नायक कमल सिंह को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें