फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस हमलों के बाद मुसलमानों पर हो रहे जुल्म

Fri, 27 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस में हमलों के विरोध में शुक्रवार को दुनिया भर में मुसलमानों ने आतंकी हमले का कड़ा विरोध किया। शहर काजी सैयद शाहनियाज अली के नेतृत्व में सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपकर दशहतगर्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शहर काजी सैयद शाहनियाज अली ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम जुल्म और अत्याचारों का सख्ती से विरोध करता है। पेरिस हमलों के बाद यूरोपियन देश विशेष कर फ्रांस और ब्रिटेन में बदले की भावना से मुसलमानों पर लगातार जुल्म किया जा रहा है। उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बेगुनाह मुसलमानों पर नस्लीय हमले हो रहे हैं। तफ्तीश और सुरक्षा के नाम पर कत्ल-ए-आम हो रहा है, जो सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों का कोई मजहब-धर्म नहीं होता। इसके बावजूद हुकूमतें मुसलमानों को शक की निगाह से देखते हैं। हिजाब और बुर्कों में दिखने वाली महिलाओं और उनके साथ मासूम बच्चों पर जुल्म किया जा रहा है। दाढ़ी में दिखने वाले युवकों के साथ बदसलूकी की जा रही है। इसका हम विरोध करते हैं। हमें भरोसा है कि हमारे विरोध को संबंधित दूतावासों को भेजकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में दिलशाद अली, सैयद आमिर अली, हाफिज अरशद खान, हसन ईसार रिजवी, मोहम्मद उमर फारुक, कमर आलम साबरी, इरफान खां, मोहम्मद अजहरुद्दीन, साजिद जफर, अमित गुप्ता आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें