फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2398 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 3.23 लाख मतदाता

Fri, 27 Nov 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रथम चरण का मतदान आज होगा। अरांव-हाथवंत व जसराना ब्लाक के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2398 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन ब्लाकों के 323188 मतदाता करेंगे। जिला प्रशासन ने तीनों ब्लाकों को 21 जोन एवं 58 सेक्टर में बांटकर अफसरों को तैनात किया है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


अरांव, जसराना व हाथवंत के तीन ब्लाकों के 278 मतदान केंद्रों के 474 बूथों पर मतदान आज होगा। तीनों ही ब्लाकों को 21 जोन एवं 58 सेक्टर में बांटते हुए जिले के अफसरों को तैनात किया है। संवेदनशील, अति संवेदन शील एवं संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस बल रहेगा। आईटीबीपी की कंपनी बूथों पर संदिग्धों पर निगरानी के साथ ही मनमानी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसेगी। प्रत्येक ब्लाक में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा प्रभारी के रूप में वरिष्ठ अफसरों को तैनात किया है। डीएम विजय किरन आनंद ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को अरांव ब्लाक में एडीएम, एसपी सिटी, एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव, शिकोहाबाद चंद्रभानु को जिम्मेदारी सौंपी है। अरांव ब्लाक में 96 मतदान केंद्रों में 54 को संवेदनशील, 32 को अति संवेदनशील एवं दस को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा है। जसराना क्षेत्र की जिम्मेदारी सीडीओ सुजीत कुमार, एएसपी देहात डा.संजय यादव, एसडीएम जसराना एवं टूंडला एसडीएम को तैनात किया है।

 जसराना ब्लाक के 83 मतदान केंद्रों में 23 संवेदनशील, 36 को अति संवेदनशील एवं आठ को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा है। हाथवंत ब्लाक में इस बार नगर आयुक्त रामौतार रमन को प्रभारी बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम टूंडला को यहां की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें संबंधित क्षेत्र के सीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। हाथवंत के 99 मतदान केंद्रों में 58 संवेदनशील, 17 अति संवेदनशील एवं दस को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल किया है।
विज्ञापन


ब्लाक     प्रधान पद प्रत्याशी   सदस्य पद व प्रत्याशी
अरांव       54 -585         119-459
जसराना     48 -414         108-217
हाथवंत     73 -581          69-142
----------------------------------
कुल      175- 1580        296-818
----------------------------------

प्रत्याशी की मौत, गांव खेरिया पटीकरा का चुनाव स्थगित
जसराना। जसराना ब्लाक ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा में प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी योगेंद्र कुमार की मौत की वजह से आयोग ने आरओ की संस्तुति पर चुनाव को स्थगित कर दिया है। जसराना ब्लाक के आरओ एवं जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि सुनीता प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। उनके निधन के कारण चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित किया है। एडीएम कर्मेंद्र सिंह  ने बताया कि जसराना ब्लाक के बूथ संख्या 58, 59, 61 व 61 पर आज वोट नहीं डाले जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को भी नहीं भेजा है।

कैमरों से निगरानी
प्रशासन के द्वारा जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर वीडियो अथवा डिजिटल कैमरे का प्रयोग काफी सफल रहा। यही कारण है कि प्रशासन ने इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कैमरामैन तैनात कर दिया है। वह गोपनीय ढंग से मतदान केंद्र की हर गतिविधि को कैमरे में कैद करेगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि 252 मतदान केंद्रों पर कैमरा एवं 28 वीडियो कैमरा लगाए हैं।

कंट्रोल रूम को दें गड़बड़ी की सूचना
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी की हर सूचना देने को कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नं.(05612) 285144 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


इन नंबरों पर भी दें सूचना
डीएम-9454417510
एसपी-9454400269
अरांव-एडीएम कर्मेंद्र सिंह-9454417581
जसराना-सीडीओ सुजीत कुमार-9454418950
हाथवंत-नगर आयुक्त-रामौतार रमन-9412588271
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें