फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो--शांतिनगर में महिला की हत्या, पति हिरासत में

विज्ञापन
थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक मकान में महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्रित भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के मोहल्ला शांतिनगर (नई आबादी) में शनिवार दोपहर को एक घर से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की हत्या की गई है। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान हैं। महिला के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थीं। शव के पास बैठे पति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

किसी ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला योजना मिश्रा (36) की हत्या कर दी गई है। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। महिला के चेहरे, सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। किसी भारी वस्तु प्रहार करके उसकी हत्या की गई है। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। महिला के कोई संतान नहीं थी। उसका मायका कासगंज के सहावर गेट मोहल्ला जयजयराम निवासी श्रीकृष्ण मिश्रा के यहां है। शव के पास बैठे पति नीरज मिश्रा ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नीरज नशे की हालत में था और पुलिस को ठीक से जानकारी नहीं दे रहा था। नीरज ने पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति योजना की हत्या करके भाग गया है। वह तो अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

शांतिनगर में महिला की पति द्वारा हत्या करने की सूचना पर मकान के अंदर से शव बरामद हुआ है। मौके से पूछताछ को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह व्यक्ति स्वयं को महिला का पति बता रहा है। नशे की हालत में होने के कारण ठीक कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। हत्या किसने की और क्यों इसकी पड़ताल की जा रही है। मौके से नमकीन के पाउच आदि भी मिले हैं।
विज्ञापन

-मुकेशचंद्र मिश्रा, एसपी सिटी, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें