फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय बिजलीघर के पास टाइपिस्ट की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रवल प्रताप सिंह जांच करते - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना में बिजलीघर के पास दिनदहाड़े टाइपिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि टाइपिस्ट की रंजिशन हत्या की गई है। बताते हैं कि वह टापा खुर्द निवासी एक युवक की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन

थाना उत्तर के कोटला रोड टापाखुर्द निवासी हरीशकुमार (28) पुत्र कालीचरन कुशवाह जनपद न्यायालय परिसर में टाइपिस्ट का काम करता है। वह नगला श्रोती स्थित एक घर में किराए पर रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर के बाद काम खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। बिजलीघर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने हरीश को रोक कर हेलमेट उतारने लगे। विरोध करने पर गोली मार दी।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद किया है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद किराए के मकान में रहने लगा था
फिरोजाबाद। हरीश कुमार के परिजनों की मानें तो जेल से छूटने के बाद वह पत्नी रीना के साथ मटसेना के नगला श्रोती स्थित किराए के मकान में रहने लगा था। काम समाप्त करने के बाद किराए के मकान पर जा रहा था। परंतु इससे पूर्व उसकी हत्या कर दी गई।
गोली मारने से पहले हरीश का हुआ विवाद
फिरोजाबाद। गोली मारने से पहले हरीश कुमार की हत्यारोपियों से हाथापाई हुई है। बताते हैं कि इस दौरान तमंचा हत्यारोपियों के हाथों से गिर गया था। एक ने हरीश की पहचान के लिए उसका हेलमेट उतारने का प्रयास किया तभी दूसरे ने गोली मार दी।
पुलिस ने दी दबिश
फिरोजाबाद। हरीश कुमार की हत्या के बाद थाना मटसेना व उत्तर थाना पुलिस के साथ कई थानों के फोर्स ने टापाखुर्द में कुछ लोगों के घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया।
हरीश कुमार एक वर्ष पूर्व टापा खुर्द क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल गया था। वह जमानत पर बाहर था। इसमें कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया है। मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिंद्र पटेल - एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें