फिरोजाबाद। औचक निरीक्षण को औद्योगिक आस्थान पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कई इकाईयों के बाहर कचरा पड़ा मिला। एक-दो इकाईयों के बाहर कचरे में आग लगाने जैसी स्थिति मिली। इस बाबत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूर्व में इकाई संचालकों को नोटिस जारी किए थे।
टीटीजेड एरिया में कूड़ा-कचरा एवं पराली जलाने पर एनजीटी बेहद सख्त है। यही नहीं टीटीजेड अथॉरिटी की ओर से औद्योगिक आस्थानों के आस-पास कूड़ा कचरा नहीं फैलाने एवं हरित पट्टी स्थापना के निर्देश दिए हैं। उपरोक्त विषयों पर गत माह सभी कांच इकाईयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस भी जारी किए थे।
बृहस्पतिवार को अचानक निरीक्षण के लिए औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम को नोटिस का उल्टा असर दिखा। कई इकाईयों के बाहर कचरा पड़ा मिला। वहीं एक-दो इकाईयों के बाहर कूड़ा भी जलता मिला। कुछ इकाईयों को अन्य इकाईयों के बाहर हरित पट्टी नहीं दिखीं। मौके पर पहुंचे एएसओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जेपी सिंह ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट आरओ पीसीबी को दी है।
जिन इकाईयों के बाहर कूड़ा जलता मिला। उन इकाईयों को ट्रेस किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित कराने एवं हरित पट्टी नहीं बनाने वालों पर जुर्माना निर्धारण की कार्यवाही करेंगे।
मनोज कुमार क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड