फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाली भूखंडों में जलभराव पर नगर निगम जारी करेगा नोटिस

Tue, 19 Aug 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
महापौर और नगर आयुक्त ने वार्ड नंबर 21 और 22 का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 21 व 22 का मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त ऋषिराज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में साफ सफाई, गली, नाली निर्माण, पेयजल, मार्ग प्रकाश की व्यवस्थाओं को देखा। कई जगह गंदगी से नालियां बजबजाती मिलीं। खाली भूखंडों में जलभराव मिला। जिससे मकानों की दीवारें दरकने की शिकायत भी मिली।
नगर आयुक्त ने प्लांट स्वामियों को नोटिस जारी को कहा। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी महापौर को समस्याएं बताई। संबंधित विभागाध्यक्षों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने खाली प्लाटों में गंदगी एवं जलभराव के लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता जल को जलनिकासी कराने एवं क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक को खाली प्लाटों की सफाई कराए जाने को कहा। तत्काल खाली प्लाटों व जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया। महापौर व नगर आयुक्त ऋषिराज ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। तत्काल समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वार्डों में मच्छरों का प्रकोप की समस्या को लेकर महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अभियान चलाया जाए। जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने को रोका जा सके।
राठौर नगर में नलकूप के पास निजी खाली प्लाट में जलभराव मिला। इस पर नगर आयुक्त ने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एवं क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि जिन स्थलों पर खाली प्लाटों में जलभराव व गंदगी मिलती है, उन प्लाट स्वामियों को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल, अधिशासी अभिंयता आशीष शुक्ल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हृदेश कुमारी , स्वच्छता निरीक्षक विपिन पांडेय, पार्षद अजब सिंह शंखवार, सुरेश चन्द दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें