फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुप्रीम कोर्ट में आज हलफनामा दाखिल करेगा नगर निगम

Mon, 22 Sep 2025 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- आज होगी क्षमता विस्तार के मामले में फंसी शहर की 60 कांच इकाइयों की सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टीटीजेड क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान एवं आबादी क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी,पर्यावरण सुधार को पौधरोपण के अलावा हवा की गुणवत्ता जांच को ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र स्थापना की रिपोर्ट आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी। शहर की कांच इकाइयों में क्षमता विस्तार संबंधी सुनवाई के दौरान बीते 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस आशय के निर्देश दिए गए थे।
पर्यावरण की दृष्टि से टीटीजेड स्थित नगर निगम क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। टीटीजेड में नई इकाई स्थापना, शिफ्टिंग आदि पर रोक है। वहीं बीते साल हुई एक शिकायत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में शहर की 60 इकाइयों में हुए क्षमता विस्तार संबंधी एक मामले की सुनवाई भी चल रही है। सुनवाई के दौरान बीते 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इकाइयों की जांच कर हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए थे। पीसीबी बीते दिनों सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी के जरिए अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल कर चुका है। जबकि नगर निगम द्वारा 23 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर निगम दाखिल करेगा अपनी रिपोर्ट
निगम प्रशासन 23 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में गंदे पानी की निकासी के प्रबंध, यूपीसीडा आस्थान में वायु गुणवत्ता निगरानी को ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापना, एन-कैप के तहत निगम क्षेत्र में हुए पौधरोपण की रिपोर्ट दाखिल करेगा। नगर आयुक्त ऋषिराज के मुताबिक पांच बिंदुओं पर आधारित हलफनामा तैयार कर लिया गया है। हलफनामा निर्धारित तिथि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें