फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 2.6 करोड़ रुपये से प्रकाश व्यवस्था सुधारेगा नगर निगम, भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उनकी समय पर मरम्मत व रखरखाव के लिए बड़े पैमाने पर साजो-सामान की खरीदारी करने जा रहा है। इसके तहत नगर निगम द्वारा राज्य वित्त आयोग के मद से लगभग 2.6 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सड़कों, प्रमुख चौराहों और सरकारी भवनों पर लगी स्ट्रीट लाइटों एवं हाईमास्ट लाइटों की नियमित मरम्मत और रखरखाव में संसाधनों की कमी आड़े आ रही थी। इसे देखते हुए निगम के प्रकाश विभाग ने जरूरी उपकरणों और वाहनों की खरीद का खाका तैयार किया है। इस मद से विशेष ट्रॉली, फोल्डिंग स्टेयर, कंट्रोल पैनल, ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप वैन आदि वाहनों की खरीद की जाएगी।
इसके लिए प्रकाश विभाग द्वारा 2.6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम स्वीकृति एवं अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष भेज दिया गया है। नगर निगम के प्रकाश विभाग के प्रभारी एवं सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी से प्रस्ताव को मंजूरी और आवश्यक धनराशि स्वीकृत होते ही साजो-सामान की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें