फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियानसंवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत बुधवार से हो गई। शताब्दी समारोह के प्रथम दिन नगर निगम द्वारा शहर के सभी 70 वार्डों में विशेष रुप से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चौरा चौरी शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा बुधवार की सुबह अभियान की शुरुआत की। सफाई व्यवस्था को लेकर गठित टीमें जेडएसओ दलवीर सिंह के नेतृत्व में सफाई कार्य करने को निकल गई। सड़कों की साफ सफाई कराने के साथ चूने का छिड़काव कराया गया। आमजन को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वदेश यादव, अरविंद भारती, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे
आज होगा वंदेमातरम गायन, महापुरुषों की सजाई जाएंगी प्रतिमा
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप वंदेमातरम का सामूहिक गायन होगा। इसमें शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद गणों के साथ आम आदमी शामिल हो सकेंगे। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर दीप मालिका सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें