फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटें प्रसपाई-शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रसपाई चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। विधानसभा का चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ा जाएगा। यह बातें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गोवर्धन जाते समय सुभाष चौराहा पर स्वागत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रसपा समान विचारधारा की पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी और पूरी दमदारी के साथ चुनाव में उतरेगी। अगली सरकार में प्रसपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। घर-घर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराने का काम करें। स्वागत करने वालों में उदयवीर सिंह पोनिया, प्रकाश चंद्र मोर्या, प्रसपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, ऋषभ यादव, शुभम यादव, शैलेश यादव, कुलदीप यादव, अनुज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें