फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भवन स्वामी से वसूली का आरोपी नगर निगम का कर्मी निलंबित

Tue, 30 Dec 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम  - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
- रहना निवासी दो भाइयों ने दर्ज कराई थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रहना निवासी दो भाइयों से बकाया भवन कर जमा कराने के एवज में 20 हजार रुपये की अवैध वसूली में संलिप्त कर संग्रहकर्ता को जांच के बाद नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारी को तत्काल कर पुस्तिका जमा कराने की हिदायत दी गई। चर्चित कर संग्राहक को निलंबन अवधि में अपर नगर आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

निगम के कर विभाग में तैनात कर संग्राहक छकौड़ी लाल के विरुद्ध 6 नवंबर को दो सगे भाईयों बबलू कुमार और दिनेश कुमार ने अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत कर्ता बबलू और दिनेश कुमार के मुताबिक कर संग्राहक छत्रपाल सिंह उर्फ छकौड़ी लाल ने वर्ष 2024-25 बकाया भवन कर में छूट दिलाने एवं जमा कराने के एवज में 20 हजार रुपये की अवैध वसूली की। शिकायत करने पर धमकी दीं गईं। यही नहीं इस मुद्दे पर क्षेत्रीय पार्षद गणों व कर संग्राहक छकौड़ी लाल के बीच महापौर कक्ष में जमकर गहमागहमी व हंगामा हुआ। वहीं शिकायत के आधार पर नगर आयुक्त ने इस प्रकरण में जांच व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सोमवार को नगर आयुक्त को अपनी रिपोर्ट दे दी। तीन सदस्यीय जांच रिपोर्ट में छकौड़ी लाल के विरुद्ध अवैध वसूली में संलिप्तता के चलते समुचित कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं जांच समिति की रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने मंगलवार को निगम के चर्चित कर संग्राहक छकौड़ी लाल के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किए हैं। निलंबन काल में छकौड़ी लाल को अपर आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें