फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता व निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर ननि लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निर्वाचन संबंधी कार्यों में मनमानी, उच्चाधिकारियों से अभद्रता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में नगर आयुक्त ने नगर निगम में तैनात लिपिक अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ को निलंबित कर दिया। मामले की जांच का जिम्मा सहायक नगर आयुक्त अपूर्वा पांडेय को सौंपा है।
विज्ञापन

नगर निगम के उच्चाधिकारियों की ओर से निर्वाचन संबंधी किसी कार्य संपादन के लिए लिपिक अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ को आवश्यक निर्देश दिए थे। निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई नहीं होने अपर नगर आयुक्त ने लिपिक अशोक कुमार से जानकारी मांगी। इसी दौरान अपर नगर आयुक्त एवं लिपिक में कहासुनी हो गई।
सूत्रों के अनुसार लिपिक की ओर से कहासुनी के दौरान अपर नगर आयुक्त के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने आठ अप्रैल को संबंधित लिपिक के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें