फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में होगा मुनि विनम्र सागर का वर्षायोग 

Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जैन आचार्य विनम्र सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम की जानकारी देते वर्षायोग समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन
 वर्षा योग में सुहागनगरी का नजारा धर्ममयी होगा। जैन आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 10 जुलाई को नगर में होगा। चार माह में धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। प्रवचन सभा का आयोजन भी होगा। यह जानकारी 108 मुनि विनम्र सागर महाराज वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों ने श्री छदामी लाल जैन में कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर दी। 
विज्ञापन

श्री छदामीलाल जैन मंदिर में वर्षा योग कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को उद्योगपति चंद्र कुमार जैन ने किया। समिति संयोजक अरुण जैन पीली कोठी, निदेशक अनूप चंद्र एडवोकेट, अध्यक्ष विजय जैन देवता, मंत्री मनोज कुमार जैन ने बताया कि 10 जुलाई को सुबह सात बजे छदामीलाल डिग्री कॉलेज से मंगल प्रवेश यात्रा शुरू होगी, जो छदामीलाल जैन मंदिर पर जुलूस के रूप में पहुंचेगी। इसके बाद आचार्य श्री के प्रवचन होंगे और आहार चर्या होगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई सुबह सात बजे भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लाड़ू आचार्य श्री के सानिध्य में छदामीलाल जैन मंदिर में चढ़ाया जाएगा। 19 जुलाई को आचार्य ससंघ सहित चतुर्मास की स्थापना की जाएगी। 24 जुलाई से भक्तामर शिविर का आयोजन होगा, जो 48 दिन चलेगा। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष बाद दस पिच्छियों का चतुर्मास कराने का सौभाग्य सुहागनगरी को प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राजेंद्र जैन एडवोकेट, ललतेश जैन, अजय जैन एडवोकेट, संभव प्रकाश जैन, राजेंद्रप्रसाद जैन, प्रमिल जैन, अजय बजाज, डॉ. महेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें