फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रंजिश को लेकर दो पूर्व प्रधान पक्षों में बृहस्पतिवार सुबह जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े और फायरिंग में दोनों तरफ से सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी दो पूर्व प्रधान पक्षों में बुधवार को बच्चों के विवाद ने रंजिश का रूप धारण कर लिया, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान फायरिंग होने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे नसीरपुर प्रभारी बीडी पांडेय ने दोनों तरफ से घायल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में संजू (20) व सुधाकर (22) पुत्र भारत सिंह, गुल्ले (25) पुत्र शिवराम और सुंदर (22) पुत्र भोजराज हैं। जबकि दूसरे पक्ष से धीरज (35) पुत्र नेत्रपाल, रोहित (22) पुत्र राजेश और मोहन (22) पुत्र नरेंद्र कुमार घायल हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्रिकेट को लेकर बच्चों में हुए झगड़े में बृहस्पतिवार को बड़े भी भिड़ गए। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें