कानपुर रेलखंड पर टूंडला से तीन किमी दूर गुरुवार सुबह मरुधर एक्सप्रेस से टकराकर बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। दूधिया की बाइक के इंजन में फंसने से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है। मरुधर एक्सप्रेस फीरोजाबाद की ओर से टूंडला आ रही थी। ट्रेन टूंडला के निकट बनकट रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तभी दूध का कार्य करने वाले कुलदीप 28 पुत्र बानासुर निवासी गांव नगला बल्लू थाना नगला सिंघी ने फाटक बंद होने के बावजूद बाइक को रेलवे ट्रैक से निकालने का प्रयास किया। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक रेल इंजन में फंस गई। घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी गई। रेल चालक ने गेट मैन के सहयोग से इंजन में फंसी बाइक को बाहर निकाला तब करीब आधे घंटे बाद सुबह 6.30 बजे ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन लाया गया। घटना की जानकारी पर थाना टूंडला व नगला सिंघी पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।