फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को मिटटी के महत्व के प्रति होनी चाहिए जागरुकता-भंवर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रामनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शनिवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भंवर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृदा दिवस मनाने का उद्देश्य मिट्टी से जुड़े हर व्यक्ति में मिट्टी के महत्व प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

भमर सिंह धनगर ने बताया मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं है। मिट्टी के कटान को रोका जाए। इस मिट्टी में इतना मिश्रण कर दिया गया है कि सारी मिट्टी बंजर हो रही है। जल्दी पैदावार करने के चक्कर में जहरीली खाद मिलाकर मिट्टी को खराब किया जा रहा है। उपसेवा केंद्र संचालिका बीके विजय बहन ने विश्व मृदा दिवस पर कुछ प्रतिज्ञाएं कराई। उन्होंने कहा कि हमें मिट्टी की जैव विविधता को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें