फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जिले को सौंपी योजनाओं की सौगात

Sat, 27 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सांसद अक्षय यादव ने राजा का ताल पर नवनिर्मित विकास प्राधिकरण के भव्य कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही 7.33 करोड़ के सात कार्यों का लोकार्पण और 7.42 करोड़ के 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।  सांसद अक्षय यादव ने कहा कि आने वाले समय में विकास प्राधिकरण नोएडा और गाजियाबाद की तर्ज पर काम करेगा।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा शहर को एक नई पहचान दी जाएगी। पूरे शहर को योजना के तहत विकास किया जाएगा। विकास प्राधिकरण द्वारा 7.33 करोड़ सड़कों का गुणवत्ता के साथ निर्माण किया गया है।  इसमें सभी ने काफी मेहनत की है। विकास प्राधिकरण द्वारा कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। शहर में नई सभी सुविधाओं से युक्त कालोनियां बसाई जाएंगी। राजीव गांधी और आसरा योजना के 580 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ की धनराशि मिल गई है। 66 गांव जनेश्वर मिश्र योजना में शामिल किए गए हैं। एक्सप्रेसवे के सहारे ग्लास सिटी बनाने की भी योजना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, एमएलसी विधायक डा. असीम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पूर्व अध्यक्ष रामसेवक यादव, छोटू यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, प्राधिकरण एक्सईएन आरके मखीजा, एई एसएन प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बाक्स--
विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित कार्य
- एनएच-2 पर सुभाष तिराहे से आसफाबाद तक डिवाइडर।
- जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जैन मंदिर से नालबंद चौराहे तक दोनों साइड रेलिंग लगाने का कार्य।
- शहर के सुभाष तिराहा और आसफाबाद पर फुट ओवरब्रिज निर्माण।
- शिकोहाबाद में पार्कों का विकास व निर्माण।
- शहर की एप्रोच रोडों पर प्राधिकरण सीमाओं के साइनेज बोर्ड।
- पुरानी तहसील परिसर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स।
- फीरोजाबाद-शिकोहाबाद के बीच दो बसें चलाने की योजना।
- शिकोहाबाद के गांव दखिनारा में वाटर एटीम लगाने का कार्य।
- सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का कार्य।
- प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
- शहर में आधा दर्जन स्थानों पर शुलभ शौचालय बनाने का कार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें