फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सतर्कता की बैठक में गूंजा बिजली और पेयजल संकट

Sat, 27 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सतर्कता व निगरानी समिति की बैठक में बिजली एवं पानी संकट का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सांसद अक्षय यादव ने अफसरों से कहा विकास को ऐसी गति दें कि जिला प्रदेश में आठवें नहीं बल्कि प्रथम स्थान पर आए।
विज्ञापन

सांसद कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने बिजली सुधार के बिंदु पर ग्रामीण क्षेत्रों में काम की गति काफी धीमी होने की बात कही। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव एवं जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि बिजली की आपूर्ति काफी कम हो रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा जसराना कसबे में आठ घंटे बिजली मिल रही है। इस पर डीएम ने शीघ्र सुधार का भरोसा दिया। डीएम विजय किरन आनंद के हैंडपंपों का रीबोर ग्राम पंचायत निधि से कराने के सुझाव को शासन को भेजने के लिए हरी झंडी दी गई। विधायक शिकोहाबाद ने टीटीएसपी के ठीक होने के दावे पर भी सवाल उठाया, जिस पर डीएम ने एक्सईएन जलनिगम को सूची जनप्रतिनिधियों को देने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से तालाबों के सुधार और रोजगार देने पर जोर दिया गया। सड़कों की समीक्षा के दौरान बलाईघाट के अधूरे काम के लिए धनराशि नहीं मिलने की बात उठी, जिसपर शीघ्र ही शासन को पत्र भेजने की बात कही गई। पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने बछगांव मार्ग की खस्ता हालत होने का मामला उठाया। एनआरएलएम स्कीम के तहत समूहों के गठन पर तथा गरीबों एवं बुजुर्गों को पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण की भी समीक्षा की गई। इंदिरा आवास योजना के पात्रों का चयन तथा स्वास्थ्य विभाग के संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, ओपीडी के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने पर जोर दिया। डीएम ने बैठक का संचालन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने किया तथा इसमें एमएलसी असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, सिरसागंज विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप, छोटू यादव, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव, धन्नू, ब्लाक प्रमुख चरन सिंह बाबा, ग्याप्रसाद, सोमेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

किसानों के आश्रितों को दी दो-दो लाख सहायता राशि
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सांसद अक्षय यादव ने बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी से आहत होकर आत्म हत्या करने वाले 14 किसानों के परिवारीजनों को दो-दो लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। आपदा के दौरान जिले में लालपुर निवासी प्रकाश, रामचरन गढ़ी तिवारी, रिंकू निवासी गुदाऊं की ठार मुरली, आकलाबाद हसनपुर के मानवेंद्र, सुरेशचंद्र दतावली, नरेंद्र फतेहपुर नसीरपुर, गंधर्व सिंह हरगनपुर, नियामतपुर निवासी महावीर, शाहबुद्दीन कुतुकपुर, कुतुकपुर साहब मुश्तकिल निवासी रमेशचंद्र, कोटकी निवासी गोवर्धन, फतेहपुर पिल्खतर निवासी डूमर सिंह,  शेखूपुर हाथवंत निवासी हरीशंकर, केशपुरा के कल्ली ने फसल तबाह होने पर आत्महत्या कर ली थी। इनके आश्रितों को दो-दो लाख सहायता राशि के चेक सांसद ने दिए।
विज्ञापन

चेक थामने के दौरान बिलख पड़ी रुबी
किसान मानवेंद्र की मौत के बाद मुख्यमंत्री की ओर से दी गई सहायता राशि दो लाख के चेक को लेने के बाद रूबी बिलख पड़ी। उसकी आंखों में आंसू देखकर जनप्रतिनिधियों ने भी सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के साथ है।
एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा किया रवाना
सांसद अक्षय यादव ने सांसद निधि से स्वास्थ्य विभाग को दी गई दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से गरीब एवं मजलूमों को काफी राहत मिलेगी। डीएम विजय किरन आनंद, एडीएम कर्मेंद्रं सिंह, सीएमओ डा. विनय माथुर, योगेश गर्ग, बंटू कठेरिया के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें