फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अक्षय यादव ने चलाया पोस्टर ‘बम’ 

Sat, 29 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
अक्षय यादव ने नए पोस्टर लगवाए हैं।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो को पत्र लिखकर सियासी धमाका करने वाले फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव ने अब पोस्टर ‘बम’ चला दिया है। दीपावली पर शहर को अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील के पोस्टरों से पाट दिया है। इस पोस्टर से सपा ही नहीं पूरा सैफई परिवार ही गायब है। पोस्टर पर एक चेहरा मुख्यमंत्री का है जिनके लिए अपील की गई है और दूसरा चेहरा निवेदक सांसद का हैं। पार्टी का चिह्न तो दूर रंग तक का नामोनिशान नहीं है। सपा सांसद पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो रहे हैं।  
विज्ञापन

सपा के गढ़ में पोस्टर वार चल रहा है। सबसे पहले एमएलसी डा. दिलीप यादव का पोस्टर सुर्खियों में आया जिस पर प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव की फोटो नहीं थी। इसके बाद सपा सांसद अक्षय यादव को जन्मदिन की शुभकामना देने वाले पोस्टर से सपा का सिंबल और रंग गायब था। मीडिया में मामला उछलने के बाद अगले दिन पोस्टर पर सपा का सिंबल चस्पा किया गया। दो दिन पहले सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव की तरफ से रजत जयंती समारोह के लगाए गए पोस्टर से सांसद अक्षय यादव गायब दिखे। शनिवार को दीपावली पर एक और पोस्टर धमाका हुआ। सांसद अक्षय यादव की तरफ से शहर में लगाए गए पोस्टर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छोड़कर सपा के किसी नेता की फोटो नहीं है। आम आदमी पार्टी की तरह पोस्टर का रंग सफेद है, इससे पहले सांसद अक्षय यादव के जितने भी पोस्टर लगाए गए हैं उन पर बैक ग्राउंड में सपा का रंग रहता है। पोस्टर से सपा का सिंबल भी गायब है। अक्षय यादव ने पार्टी गतिविधियों से दूरी बना ली है। रजत जयंती समारोह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा के संबंध में जिले में दो बैठकें हुईं इनमें अक्षय नहीं पहुंचे। दीपावली त्योहार पर भी वह जिले में कार्यकर्ताओं के बीच नहीं आए। पार्टी के लोग ही कह रहे हैं कि अक्षय यादव ने पिता की वापसी न होने तक सपा का चोला उतार दिया है।

बाक्स-- 
फेसबुक से भी हरा रंग उतारा, सुर्खियों में पोस्टर 
सांसद अक्षय यादव ने भी अपने फेसबुक एकाउंट की प्रोफाइल बदल दी है। जैसे पोस्टर जिले में लगवाए हैं वही डिजाइन उन्होंने फेसबुक एकाउंट की प्रोफाइल पर लगा ली है। अक्षय यादव का यह ताजा पोस्टर सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में हैं। सपा नेता पोस्ट और पोस्टर को शेयर करके आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें