फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल मिठाई फिकवाई, नमूने भी लिए

Fri, 28 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
एक क्विंटल मिठाई फिकवाई, नमूने भी लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी टूंडला ने खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण की टीम के साथ कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। मिष्ठान व परचून दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तहसील के निकट से सड़ीगली एक कुंतल मिर्ठाई। अन्य स्थानों से मिठाइयों व परचून के सामान के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, उपजिलाधिकारी संगल लाल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह जिला खाद्य निरीक्षक राजेंद्र सिंह व खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को छापेमार कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले एटारोड स्थित सुखवीर सिंह गोला निवासी नगला सूरज, पचोखरा के प्लाट पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पूर्व ही वहां से लोग भाग गये। अधिकारियों को वहां दो कुंतल मिठाई मिली। एक कुंतल मिठाई खराब मिलने पर उसे फिकवाया गया। सोनपपड़ी के नमूने लिए। पचोखरा के गांव नगला गंगाराम में मुन्नलाला के यहां छापा मारा। यहां भी सोनपपड़ी व बूंदी के सैंपल लिए। टीम मुख्य बाजार पहुंची। परचून विक्रेता राकेश अग्रवाल के यहां हल्दी के सैंपल भरे। टीम के सदस्यों ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। छापमार कार्रवाई के दौरान दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। टीम में खाद्य अधिकारी सुनील कुमार, संतोष कुमार, विनय मिश्रा, विनय यादव व आरके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें