फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मातृ दिवस पर माताओं को किया गया सम्मानित

Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मातृ दिवस मनाती जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की सदस्याएं। स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों की माताओं और सास मां को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान ने महिला शक्ति संस्था के समाज सेवा कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य माताओं को विशेष महसूस कराना और उनके साथ आनंद साझा करना था। रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल ने बताया कि सभी माताओं का स्वागत किया। फिर तंबोला सहित अन्य गेम्स कराए गए। सास-बहू और मां-बेटी की जोड़ियों ने हास्य, नृत्य व संदेशात्मक प्रस्तुतियां दीं। पासिंग द पार्सल गेम में दो विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी माताओं को स्मृति चिन्ह, लक्की लेडी पुरस्कार और प्रस्तुति देने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मोनिका, नीतू, तनु, सरिता, निक्की, निशा, लवली, संगीता, अलका, निहारिका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें