शिकोहाबाद। थाना नरसीपुर क्षेत्र क्षेत्र गांव हैबतपुर करखा में हमलावरों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पिटाई में बेटे को गंभीर चोट लगी। पीड़िता ने पिटाई करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव हैबतपुर करखा निवासी सजेश देवी ने बताया कि 9 जनवरी की रात उसका बेटा प्रांशु घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही रामपाल शास्त्री एवं अरविंद ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसको पीटकर घायल कर दिया। प्रांशु की चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए वह आई तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपी मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमलावरों की पिटाई से उसके बेटे को गंभीर चोट आई हैं। पीड़िता ने हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी
शिकोहाबाद। घर से बाहर जा रहे युवक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घरवालों ने उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूरजपुर रूधैनी निवासी मनोज बृहस्पतिवार को अपने घर से कहीं बाहर जा रहा था। इसी दौरान दरवाजे के पास बैठे सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। दरवाजे के बाहर युवक को बेहोश देख घरवालों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां सही समय पर उपचार मिलने के कारण उसकी जान बच गई। युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।