फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लघुशंका करने से मना किया तो मां-बेटियों को पीटा, सात नामजद

Fri, 06 Nov 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर के पास लघुशंका करने से मना करने पर हुए विवाद में आरोपियों ने मां-बेटियों के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दक्षिण पुलिस ने सात नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड कोटला मोहल्ला थाना दक्षिण निवासी डोली ने आरोप लगाया पांच नवंबर की दोपहर करीब दो बजे राजेंद्र प्रसाद यादव उसके घर के पास लघुशंका कर रहे थे। उसकी मां रेखा देवी ने इसका विरोध किया तो वह वहां से चले गए। आरोप है कि शाम करीब 6:40 बजे राजेंद्र प्रसाद अपने बेटों जगमोहन और रतन तथा विवेक, राहुल, राहुल यादव और मोंटू समेत अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। आरोपियों ने उसकी बहन मुस्कान और किंजल के साथ मारपीट कर गालीगलौज की।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें