फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी शटरिंग मिस्त्री की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीराम कॉलोनी निवासी शटरिंग मिस्त्री मूलचंद्र प्रजापति की मौत का खुलासा कर दिया है। मामले में एसपी सिटी ने बताया कि मिलने में बाधक बनने के कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मिस्त्री की हत्या की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुनरी एवं पत्थर बरामद किया है। साथ ही मृतक की पत्नी राजरानी एवं उसके प्रेमी गौरव चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि थाना उत्तर के मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी शटरिंग मिस्त्री मूलचंद्र प्रजापति की बुधवार की रात में भारी वस्तु प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के गले तथा सिर में चोट के निशान थे। हत्याकांड के खुलासे को सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय टीम के साथ जुटे थे।
पुलिस ने पड़ोसी गौरव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मूलचंद्र की हत्या उसी की पत्नी राजरानी के साथ मिलकर किया जाना स्वीकार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शटरिंग मिस्त्री की माली हालत खराब हो गई थी। इस दौरान पड़ोसी गौरव ने मूलचंद्र की पत्नी की मदद की।
विज्ञापन

इसके कारण दोनों के बीच संबंध गए थे। इस दौरान मिलने में बाधक बनने के कारण पत्नी ने गौरव के साथ मिलकर मिस्त्री को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। दोनों ने मिलकर बुधवार की रात को चुनरी से गला दबाने के बाद सिर में ईंट से प्रहार करके मूलचंद्र की हत्या कर दी।
पत्नी ने पकड़े पैर, प्रेमी ने चुनरी से दबाया गला
एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे करीब नशे की हालत में मूलचंद्र घर पहुंचा था। पत्नी ने उसे छत पर लिटा दिया था। बच्चों के सो जाने के बाद प्रेमी गौरव चौहान पहुंचा था। इसके बाद राजरानी ने मूलचंद्र के पैर पकड़े तथा प्रेमी ने चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी।
एसपी सिटी ने कहा कि उसकी मौत तो गला दबाने से हो गई थी, लेकिन पत्नी राजरानी ने कहीं जीवित नहीं रह गया हो इसके कारण उसके सिर पर पत्थर से प्रहार किया था। पत्नी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान इसे स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें