फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली तारों पर झूल रहे बंदर...उड़ा रहे फ्यूज, हो रहे फॉल्ट

Wed, 02 Jul 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विद्युत लाइन पर झूलते लोग। संवाद।
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। बंदरों का उत्पाद सिर्फ़ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बिजली आपूर्ति के लिए भी बड़ी समस्या बन गया है। उत्पाती बंदर बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर पर कूदते-झूलते रहते हैं, जिससे अक्सर फ़्यूज उड़ जाते हैं और फ़ॉल्ट हो जाते हैं। अकेले एसएन फ़ीडर से जुड़े इलाको में पिछले पंद्रह दिनों में तारों और पोल पर फ़ॉल्ट की लगभग 80 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जबकि पूरे शहरी क्षेत्र के सात फ़ीडरों पर फ़ॉल्ट का आंकड़ा 500 से ऊपर है।
विज्ञापन

शहर में बंदरों की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है। ये दिन-रात घरों की छतों, मंदिरों और पार्कों में घूमते रहते हैं, जिससे लोग अपनी छतों पर जाने से भी डरते हैं। कई लोग तो बंदरों के झपटने से घायल भी हो चुके हैं। अब इनका उत्पात बिजली आपूर्ति में भी गंभीर बाधा बन गया है। गली-मोहल्लों में बिजली के खंभों पर बिछाई गई फ़ाइबर केबल पर बंदरों के झूलने से आए दिन फ़ॉल्ट हो रहे हैं। कई बार तो इन फ़ॉल्ट के कारण बिजली के खंभों में करंट भी आ जाता है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखना शुरू कर दिया है।

इन इलाकों में बंदरों का ज्यादा उत्पात

शहर के दुर्गानगर, तिलकनगर, बोद्याश्रम रोड, गोपाल आश्रम, सरस्वती नगर, विभव नगर, नई बस्ती, चौकी गेट, बसंत विहार, कोटला रोड, जगदंबा नगर, इंदिरा नगर, कोटला चुंगी, लहरी कंपाउंड और गांधी नगर जैसे इलाकों में बंदरों का आतंक सबसे ज़्यादा है।
विज्ञापन


इन शिकायतों से परेशान बिजलीकर्मी

घरों के बाहर लगे बिजली मीटर की केबल काटना और फ़ॉल्ट होना।

गली-मोहल्लों में बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट में ख़राबी।

बिजली के खंभों को हिलाने से ट्रांसफार्मर में फ़ॉल्ट या फ़्यूज़ उड़ना।

आबादी क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों से सटे उच्च तापीय तारों में होने वाले फ़ॉल्ट या बंदरों के चिपकने की घटनाएं।

बंदरों की उछलकूद व फाइबर केबल पर झूलने के कारण ट्रांसफार्मर व पोल पर बिजली फाॅल्ट की शिकायतें हैं। आमजन को होने वाले असुविधा के मद्देनजर नगर निगम व वन विभाग को उच्चाधिकारियों के माध्यम से पत्र भेजे हैं।पत्र में बंदरों को पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

रजत शुक्ला, उपखंड अधिकारी एसएन विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें