फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के भय से छत से नीचे गिरी वृद्धा,हालत गंभीर

विज्ञापन
नगला मिर्जा में छत से गिरने से घायल हुई महिला को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला में छत पर बंदरों के खौफ से वृद्धा छत से नीचे गिर पड़ी। गंभीर हालत में वृद्धा को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी श्यामा देवी (65) पत्नी ओम प्रकाश लाला शनिवार सुबह मकान की छत पर गई थी। तभी छत पर बड़ी संख्या में बंदर आ गए। बंदरों के डर के कारण वृद्धा छत से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन आनन-फानन में वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें